Saturday, September 5, 2026

युवक की नदी में डूबने से हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,किच्छा। बंडिया के पास नमक फैक्ट्री से होकर बहने वाली नदी में मछली पकड़ने गए एक युवक की नदी में डूब जाने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर डूबे हुए युवक को ढूंढने का प्रयास किया किंतु सफलता न मिलने पर एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाकर सर्च अभियान चला कर डूबे युवकको खोज निकाला किंतु तब तक युवक की डूबने से मौत हो चुकी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार खुरपिया फार्म निवासी निखिल डाली का पुत्र नीतीश डाली उम्र 18 वर्ष अपने दोस्तों के साथ बेनी नदी नमक फैक्ट्री के पास मछली मारने गया हुआ था और मछली मारते हुए हादसे का शिकार हो गया मित्रों के द्वारा शोर मचाने पर आसपास के तमाम ग्रामीण लोग इकट्ठे हो गए तथा पानी के तेज बहाव में डूबे युवक को खोजने का प्रयास किया। घटना की जानकारी स्थानीय कोतवाली को दी गई जिस पर कोतवाली वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद फरतियाल तुरंत ने मौके पर जाकर सर्च अभियान चलाया किंतु सफलता न मिलने के कारण एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद डूबे हुए युवक को खोज निकाला किंतु तब तक उसकी मृत्यु पानी में डूबने कारण हो चुकी थी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.