Friday, September 4, 2026

युवक की जीभ कटने से मौत के मामले में परीजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,सितारगंज।  बीतें दिनों युवक की जीभ कटने से मौत के मामले में परीजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाकर क्लीनिक के बाहर धरना प्रदर्शन कर मुक़दमा दर्ज़ कर क्लीनिक को सील किये जाने की मांग की व परिजनों ने डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले भी उक्त डॉक्टर के गलत इलाज से दो लोगों की मौत हो चुकी हैं। परिजनों की धरने की सूचना पाकर, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को डॉक्टर पर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

आपको बताते चले कि 23 नवंबर को चिकन खाने से मृतक नितिन कुशवाहा की जीभ कट गई थी। इस पर वह शहर में स्थित एक क्लीनिक पर पहुँचे जहां डॉक्टर द्वारा कहा गया की जीभ पर टांके लगाना पड़ेंगे। इस पर मृतक के पिता ने कहा जीभ पर टांके नहीं लगते हैं। इस पर डॉक्टर द्वारा कहा गया मुझे मेरा काम मत समझाओ।

युवक की जीभ कटने से मौत के मामले में परीजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

इसके बाद डॉक्टर ने जीभ के उस हिस्से को सुन्न कर उसमें टांके लगा दिए, लेकिन जब दवा का असर कम हुआ। तो युवक की जीभ में दर्द शुरू हो गया। और खून बहने लगा। इस दौरान पिता तुरंत बेटे को लेकर क्लीनिक पहुंचे, लेकिन उस दौरान डॉक्टर नहीं मिलें, जब मृतक के पिता ने डॉक्टर से संपर्क करना चाहा तो संपर्क नहीं हुआ जिसके उपरान्त वह अपने बेटे को लेकर बरेली के राम मूर्ति अस्पताल पहुँचे। जहां डॉक्टरो द्वारा उसके बेटे का इलाज शुरू किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

 

इसको लेकर पिता ने तहरीर देकर पुलिस से कार्यवाही की मांग की थी कार्यवाही नही होंने से नाराज़ परिजन आज शुक्रवार को कार्यवाही की मांग को लेकर सुबह 11 बजे उक्त क्लीनिक पर पहुंचे और बाहर धरने पर बैठ गए। परिजनों का कहना हैं। आरोपी डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज किया जाए। और कहा क्लीनिक को सील किया जाए। परिजनों ने दास क्लीनिक को लेकर कहा यहां पहले भी गलत इलाज से दो लोगों की मौत हो चुकी हैं। परिजनों की धरने की सूचना पाकर, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को आरोपी पर कार्यवाही का आश्वासन दिया।

धरना प्रदर्शन में नवल कुशवाहा, प्रेमवती देवी, गयत्री देवी, कन्हया लाल, राजा राम, राम किशोर, नरेश रस्तोगी, राजेश, दर्शन देवी, शकुंतला देवी, ममता, आदि लोग शामिल रहे।

● पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में जांच कर उचित कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

भूपेन्द्र सिंह बृजवाल कोतवाल सितारगंज।

● विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से जानकारी हुई हैं, अगर परिजन शिकायती पत्र देते हैं तो जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।

डॉ0 मनोज शर्मा मुख्य चिकित्सा अधिकारी उधम सिंह नगर।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.