Friday, September 4, 2026

युवक कांग्रेस ने फूंका सीएमओ का पुतला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी रुद्रपुर। युवक कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र निषाद मोनू व सौरव बेहड़ के नेतृत्व में बुधवार को युवाओं ने उधम सिंह नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी का पुतला दहन किया। युवाओं ने शासन से सीएमओ डॉ देवेन्द्र पंचपाल के निलंबन की मांग करी।

ज्ञात हो कि मंगलवार शाम को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमे अलायन्स कालोनी में रहने वाले एक भाजपा नेता के घर स्वास्थ्य विभाग का वाहन पहुंचा। इस वाहन में आये स्वास्थ्य कर्मियों ने उक्त भाजपा नेता के परिजनों का उनके घर पर वैक्सीनेशन किया। इस वीडियो के वायरल होते ही लोगों में रोष फ़ैल गया। कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के समक्ष एकत्र हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोनू निषाद ने कहा कि जिस तरह से आम जनता का हक़ मार कर भाजपा नेताओं के घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम वैक्सीनशन कर रही है इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। सौरव बेहड़ ने कहा कि एक तरफ तो भाजपा के नेता सेवा भाव की बातें करते हैं और यहां खुद अपने बच्चो व रिश्तेदारों को वैक्सीन लगवाने के लिए चिन्हित केंद्रों पर जाने से बच रहे हैं। आरोप लगाया कि सत्ता का दबाव बना कर वैक्सीन घर में लगवा रहें हैं जोकि शर्म की बात है। इस दौरान प्रदेश संयोजक राघव सिंह, प्रदेश प्रवक्ता सोफिया मालिक, पिंटू, फ़ैज़राज खान आदि साथ थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.