भोंपूराम खबरी। पूर्वोत्तर रेलवे से बड़ी खबर आ रही है: रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर-पश्चिम रेलवे के अजमेर मण्डल पर अजमेर-दौराई स्टेशनों के मध्य अण्डरपास के निर्माण के परिप्रेक्ष्य में ब्लाक लिये जाने के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन एवं परिवर्तित मार्ग के स्टेशनों पर ठहराव निम्नवत प्रदान किया जा रहा है जिसके चलते
13 जून,2023 को चलने वाली 15014/25014 काठगोदाम/रामनगर-जैसलमेर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा-अजमेर-मारवाड़-जोधपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फुलेरा-मेड़ता रोड-जोधपुर के रास्ते चलाई जायेगी । परिवर्तित मार्ग पर इन गाड़ियों का ठहराव फुलेरा, डेगाना, मेड़ता रोड स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा ।




