Friday, September 4, 2026

यही तो कलियुग है…मोदी को राम मंदिर बनाने की सजा मिली है : बहुमत नहीं मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तंज भरे अंदाज में किया पोस्ट !

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर लगातार तीसरी बार प्रचंड विजय हासिल करने के बाद जहां भाजपा नेताओं में खुशी का माहौल छाया हुआ है वहीं विपक्षी दल कांग्रेस के दिग्गजों में खामोसी छा गई है। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने 2024 लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद एनडीए की सरकार बनने के बावजूद भाजपा को बहुमत नहीं मिलने पर भावुकतापूर्ण टिप्पणी करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है ।

लोकसभा चुनावों के नतीजों को लेकर महेंद्र भट्ट ने बड़ी बात कही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तंज भरे अंदाज में पोस्ट किया है। सनसनीखेज पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं ये केवल मन की संतुष्टि की बात है। उन्हें राम मंदिर बनाने की सजा मिली है। यही तो कलियुग है। लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। भले ही एनडीए ने बहुमत हासिल किया हो लेकर बीजेपी अकेले बहुमत हासिल नहीं कर पाई। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की वीआईपी सीट अयोध्या से भी बीजेपी की हार हुई है। जिसे लेकर उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जनता पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मोदी जी देश के तीसरी बार प्रधानमंत्री बन रहे हैं ये केवल मन की संतुष्टि की बात है। एक सनातनी होने के नाते मुझे अयोध्या लोकसभा चुनाव में राम भक्त की हार का काफी दुख है। महेंद्र भट्ट ने अपने पोस्ट में लिखा है कि काफी समय से गर्मी और ठंड की मार झेल रहे भगवान श्रीराम तम्बू से अपनी छत के नीचे आए थे और सनातनी मतदान के दिन गर्मी के कारण वोट देने नहीं निकले। उन्होंने लिखा है कि आज एक बार मोदी का चित्र जरूर देखना। फिर सोचना की अगर मैंने वोट दिया होता तो क्या और अच्छा हो सकता था। जो हमने गर्मी और छुट्टी में मस्ती की वजह से चुका दिया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि संतानियों ने कल्याण सिंह को ढांचा गिराने की सजा दी और अब पीएम मोदी को भव्य राम मंदिर बनाने की सजा मिली। यही तो कलियुग है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.