Friday, September 4, 2026

यहां DM का एक्शन, बाबू निलंबित, ARTO से तीन दिन में स्पष्टीकरण, 8 चिकित्सकों की सेवा व्यवधान के आदेश, वेतन भी रूका

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून। जिलाधिकारी सविंन बसंल आमजनमानस से जुड़े विषयों एवं सुरक्षा के प्रति गंभीर हैं। जिलाधिकारी ने राजकीय चिकित्सालयएवं सहायक सभांगीय कार्यालय के निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं पर खासी नाराजगी जाहिर करते हुए कड़े एक्शन की चेतावनी सम्बन्धितों को जारी की गई थी।

जिलाधिकारी ने राजकीय चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं पर सीएमएस सहित 08 चिकित्सकों का वेतन रोका तथ सेवा व्यवधान के आदेश दिए। तथा सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में अव्यवस्थाओं एवं आमजन को व्यथित पाए जाने पर एआरटीओ ऋषिकेश से कड़ा स्पष्टीकरण तबल करते हुए तीन दिन के भीतर जवाब मांगा, वहीं निरीक्षण के दौरान संदिग्ध कार्यशैली पाए जाने पर एक वरिष्ठ सहायक को निलम्बित कर दिया है।

जिलाधिकारी के इस अंदाज में औचक निरीक्षण जारी रहेगे तथा कार्यों में लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की भी। डीएम सविन बंसल का बड़ा एक्शन

एआरटीओ कार्यालय ऋषिकेश का बाबू निंलम्बित तथा एआरटीओ का तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब।

राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश के सीएमएस सहित 8 चिकित्सकों की सेवा व्यवधान के आदेश, वेतन भी रूका

द्रोह, जालसाजी एवं भ्रष्टाचार के पोषकों पर किसी भी कार्यवाही से गुरेज नहींः डीएम

डीएम सविन बंसल के जनपद में असवेंदनशील, भ्रष्ट लोक सेवकों के लिए कोई जगह नही, जिला प्रशासन की कार्यशैली में आया बदलाव, हो रहें त्वरित एक्शन कड़ी कार्यवाही।

उच्च अधिकारियों को गुमराह करने, आदेशों की अहवेलना व तथ्यों के साथ छेड़छाड़ तथा शासकीय धन का नियम विरूद्ध उपयोग एवं वित्तीय अनियमिता पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत डोईवाला के विरूद्ध संगीन धराओं में प्राथमिकी दर्ज, साथ ही सेवा व्यवधान के आदेश।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.