भोंपूराम खबरी। दिल्ली पुलिस के एक एसीपी के वकील बेटे की हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि उसके दोस्तों ने ही उसकी जान ले ली. मामला कर्ज का है. पुलिस में दी गई शिकायत में कहा गया है कि 26 वर्षीय लक्ष्य चौहान अपने दोस्तों के साथ एक शादी में गया था और वापस नहीं लौटा।
लक्ष्य चौहान अपनी पारिवारिक इकोस्पोर्ट कार में तीस हजारी कोर्ट में एक अन्य वकील के साथ क्लर्क के रूप में काम करने वाले विकास भारद्वाज और अभिषेक नाम के एक अन्य व्यक्ति के साथ एक शादी में गए थे. शिकायत के आधार पर नरेला के पंजाबी कॉलोनी में रहने वाले अभिषेक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
वकील ने कथित रूप से लिया था कर्ज, नहीं लौटाने पर हत्या
आरोपी अभिषेक ने पूछताछ में खुलासा किया कि 22 जनवरी की दोपहर उसके दोस्त विकास ने उसे कॉल किया था. वे साथ में हरियाणा के सोनीपत एक शादी में गए थे. अभिषेक ने विकास से मुकरबा चौक पर मुलाकात की थी. विकास ने अभिषेक को बताया कि तीस हजारी कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले वकील लक्ष्य ने उससे कर्ज लिया था और वापस नहीं कर रहा है. पैसा मांगने पर वह दुर्व्यवहार भी करता है.




