Saturday, September 5, 2026

यहां 75 वर्षीय बुजुर्ग को षड़यंत्र से हनीट्रैप कर जबरन दो लाख 57 हजार व आई फ़ोन वसूली करने वाले वाले यूट्यूबर पत्रकार और उसकी पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पूजा पाठ के बहाने एक व्यक्ति को घर बुलाकर उसे बेहोश कर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने पत्रकार व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने पीड़ित से दो लाख 57 हजार रुपये और एक मोबाइल लिया था।

खटीमा (उधम सिंह नगर) । खटीमा में एक यूट्यूबर पत्रकार को पुलिस नें पत्नी समेत हनी ट्रैप मामले में गिरफ्तार किया है। पत्रकार दंपत्ति पर पूजा करने आये पंडित जी को बेहोश कर अश्लील वीडियो बनाकर जबरन लाखों रुपयों की वसूली किये जाने के आरोप है। कोतवाली खटीमा में जगदीश चन्द्र जोशी पुत्र बाला दत्त जोशी निवासी वार्ड न0-14 खटीमा थाना खटीमा द्वारा तहरीर दी गयी कि वैभव अग्रवाल पुत्र महेश शर्मा, बबीता अग्रवाल उर्फ विधि पत्नी वैभव अग्रवाल निवासीगण शिव कालौनी वार्ड न0-17 खटीमा थाना खटीमा जिला ऊ०सि० नगर द्वारा वादी को पूजा पाठ के लिये अपने घर पर बुलाया तथा दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया जिससे वो बेहोश हो गये। दोनों पति पत्नी द्वारा उनकी अश्लील फोटो व वीडियो बनाई गई और उनकी फोटो व वीडियो दिखाकर उन्हें बदनाम करने की धमकी देने लगे और उनसे 2,57000/रु0 मय एक आई ०फोन अब तक ले चुके हैं।

इनके उत्पीड़न से वह काफी परेशान हो गया है ये लोग बार बार वाडियो फोटो वाययल करने की धमकी दे रहे है तथा और पैसों की माँग कर रहे हैं। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। वादी श्री जगदीश चन्द्र जोशी की तहरीर के आधार पर थाना खटीमा में FIR NO-347/ 24 अन्तर्गत धारा 308 (5) BNS बनाम वैभव अग्रवाल पुत्र महेश शर्मा, बबीता अग्रवाल उर्फ विधि पत्नी वैभव अग्रवाल निवासीगण शिव कालौनी वार्ड न0-17 खटीमा थाना खटीमा जिला ऊ०सि० नगर पंजीकृत किया गया ।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:–

घटना की गम्भीरता को देखते हुये उच्चाधिकारियों द्वारा पूरे प्रकरण कि गहनता से विवेचना करने के निर्देश दिये गये, दोनों नामजद के बारे में जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि थाना खटीमा में पूर्व में भी वैभव अग्रवाल के विरुद्ध एक रंगदारी का अभियोग पंजीकृत है जो मा० न्यायालय में विचाराधीन है। पूछताछ हेतु दोनों पति पत्नी को थाने बुलाया गया तथा दोनों से अलग-

अलग गहनता से पूछताछ की गई और दोनों के मोबाईलों को चैक किया गया तो दोनों के मोबाईल मे वादी की फोटो तथा वीडियो मौजूद मिली।

दोनों के द्वारा संयुक्त रुप से अपनी गलती की माँफी मागते हुये बताया कि हम दोनों पति पत्नी पत्रकारिता व सूचना अधिकार की आड मे लोगों को डराते धमकाते हैं। पंडित जगदीश चन्द्र जोशी हमारे यहा पूजा करने आते थे। ये शिक्षा विभाग से रिटायर्ड थे। इनके पास पैसा बहुत है हमको लालच आ गया था, जिस कारण हमने षडयंत्र के तहत इनकी फोटो तथा वीडियो बना ली थी और वीडियो व फोटो को वायरल करने का डर दिखा कर इनसे पैसे वसूल करते थे । पूछताछ मे बबीता अग्रवाल उर्फ विधि द्वारा बताया गया कि मैं आरटीआई कार्यकर्ता हूँ सूचना अधिकार का डर दिखाकर हम लोगों को डराते धमकाते हैं। अभियुक्तगण को मोबाईल में अन्य लोगों से भी चैटिंग की गयी है जिसकी जाँच की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पताः-

1- वैभव अग्रवाल पुत्र महेश शर्मा,

2- बबीता अग्रवाल उर्फ विधि पत्नी वैभव अग्रवाल

निवासीगण शिव कालौनी वार्ड न0-17 खटीमा थाना खटीमा जिला ऊ०सि० नगर ।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त *

1-FIR NO- 263/22 अन्तर्गत धारा 384/ 511बनाम वैभव अग्रवाल चालानी थाना खटीमा

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.