Friday, September 4, 2026

यहां 4 साल के बच्चे को उठा ले गया बाघ, शव बरामद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,देहरादून।  बाघ द्वारा 04 वर्षीय बालक आयांश को घर के बाहर से उठा ले जाने के उपरांत लगातार पुलिस द्वारा जंगल व घर के आसपास रातभर से कांबिंग की जा रही थी,कांबिंग केu दौरान पुलिस को बालक का शव बरामद हो गया है।

बाघ द्वारा 04 वर्षीय बालक को उठा कर ले जाने की सूचना पर एसएसपी देहरादून द्वारा तत्काल सभी अधिकारियों व थाना प्रभारियों को लगातार कांबिंग कर बालक को तलाशने के दिए निर्देश।

कल सूचना प्राप्त हुई की थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी से थोड़ा आगे सिंगली गांव में आयांश पुत्र अरुण सिंह निवासी ग्राम सिंगली उम्र 4 वर्ष को उनके घर के आंगन से बाघ उठाकर ले गया है सूचना की गंभीरता व संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल सभी सिटी के थाना प्रभारी,सीओ को बुला कर एसपी क्राइम के नेतृत्व में कांबिंग के लिए लगाया है। पुलिस द्वारा बालक की तलाश हेतु जंगल व आसपास के इलाके में लगातार कांबिंग की गई।बाघ द्वारा 04 वर्षीय बालक आयांश को घर के बाहर से उठा ले जाने के उपरांत लगातार पुलिस द्वारा जंगल व घर के आसपास रातभर से कांबिंग की जा रही थी,कांबिंग के दौरान पुलिस को बालक का शव बरामद हो गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.