Friday, September 4, 2026

यहां 3 साल के कुत्ते को जिंदा निगल गया अजगर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी।  वन प्रभाग के नन्धौर रेंज में 17 फीट लम्बे का अजगर रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर छोड़ा गया। भूपाल सिंह मेहता, वन क्षेत्राधिकारी, नन्धौर, हल्द्वानी वन प्रभाग ने कहा कि उक्त अजगर ने एक तीन साल के कुत्ते को निलग लिया था। इस वर्ष बारिश अधिक होने से सांप ज्यादा निकल रहे हैं, जिन्हे रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थल पर छोड़ा जा रहा है। वन्य जीवों का समय से रैस्क्यू करने पर मानव वन्य जीव संघर्ष कम हो जाता हैं एवं मानव व वन्य जीव दोनों सुरक्षित रहते है। दूरभाष से मिली सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरगलिया निवासी श्री भवान दास, भवानीपुर, चोरगलिया के खेत में आज 17 फीट लम्बा अजगर पाया गया। जिसका सफलता पूर्वक रैस्क्यू किया गया।

उच्चाधिकारियों एवं प्रभागीय वनाधिकारी श्री बाबूलाल तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी, नन्धौर श्रीमती ममता चंद से प्राप्त दिशा-निर्देशों के क्रम सांप व सभी प्रकार के वन्यजीवों का रैस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाता है। पर्यावरण के संरक्षण हेतु आगे भी वन्यजीवों का रैस्क्यू जारी रहेगा। रैस्क्यू करने वाली टीम में श्री भूपाल सिंह मेहता (वन क्षेत्राधिकारी, नंधौर), मोहन लखेड़ा(वन दरोगा), सुरेश मेहरा(वन बीट अधिकारी), राहुल, राजेन्द्र जोशी( वन दरोगा) थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.