Saturday, September 5, 2026

यहां 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक युवक ने देर शाम घर के कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को फंदे से नीचे उतारकर उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के भोटिया पड़ाव स्थित कलावती कॉलोनी में शुक्रवार की देर शाम एक 19 वर्षीय उत्पल रस्तोगी का शव उसके ही कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतक युवक उत्पल तकनीकि कोर्स की तैयारी कर रहा था। जबकि मृतक युवक के पिता मंडी में कर्मचारी हैं और मां शिक्षिका हैं। बताया जा रहा कि देर शाम जब युवक उत्पल का ममेरा भाई घर में दाखिल हुआ तो उसने खिड़की से उत्पल को पफंदे पर लटका देखा तो उसके होश उड़ गए। उसकी चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। वहीं सूचना मिलते ही मृतक युवक के पिता गिरीश रस्तोगी व मां पूजा रस्तोगी भी घर में मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से निकालकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस युवक के आत्मघाती कदम उठाए जाने की जांच में जुट गई।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.