Friday, September 4, 2026

यहां 19 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके में युवक की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है पुलिस और परिजनों को सड़क हादसे की खबर मिली थी,लेकिन जब घायल ने मरते वक्त चाकू मारने की बात कही। तो पुलिस ने हड़कंप मच गया। वहीं गुस्साए लोगों ने जिला अस्पताल में हंगामा काटते हुए एम्बुलेंस को रोक डाली। जिस पर थाना पंतनगर पुलिस ने मामला शांत करवाने की कोशिश की।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर यूपी निवासी 20 साल का अंकित पूरी सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था और थाना ट्रांजिट कैंप की वन शक्ति मंदिर के पास अपने चाचा के साथ किराए पर रहता था। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम साढ़े अपने एक युवती ओर दोस्त के साथ बाइक से निकला था कि शाम साढ़े आठ बजे पुलिस और परिजन को खबर मिली कि युवक सड़क हादसे में घायल हो गया है और घायल हालत में सिडकुल डाल के किनारे मूर्छित अवस्था में है। जिसकी सूचना मिलते ही ट्रांजिट कैंप पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घायल के बयान दर्ज करने लगी। तभी घायल अंकित ने मारने से पहले बताया कि बाइक पर बैठे दोस्तों में से किसी एक ने चाकू मारा है। बताया जा रहा है कि मृतक ही बाइक चला रहा था और युवक या युवती में से ही किसी ने मृतक के फोन का लॉक खोलकर ही सूचना दी थी। बताया यह भी जा रहा हैं कि युवक का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक की मौत की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंचे और जैसे ही पुलिस कर्मी शव को एम्बुलेंस में शव डालकर ले जाने लगे। तो लोगों ने एम्बुलेस को रोक दी और हंगामा काटना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर थाना पंतनगर प्रभारी सुंदरम शर्मा पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। और लोगों को समझाने की कोशिश की। लोगों का कहना था कि पहले पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी करें । तभी शव का पोस्टमार्टम होगा। एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि मृतक के शव पर घाव का निशान है और मौत की वजह की पुष्टि के बाद पुलिस आगे की कारवाई करेगी और जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.