भोंपूराम खबरी।
उत्तर प्रदेश में आज की सबसे बड़ी खबर। 17 पुलिसकर्मियों को किया गया सस्पेंड। मजिस्ट्रेट की जांच के लिए दिए गए आदेश।
अधिकार अशरफ की हत्या के बाद सीएम योगी ले रहे थे हाई लेवल मीटिंग, मीटिंग में डीजीपी समेत तमाम आला अधिकारी रहे मौजूद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हत्याकांड से हैं बेहद नाराज। मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव गृह को भी प्रयागराज जाने के दिए निर्देश
17 पुलिसकर्मी अतीक अहमद और अशरफ की सुरक्षा में जुटे हुए थे । इन तमाम पुलिसकर्मियों ने बड़ी लापरवाही दिखाई है। प्रयागराज में इंटरनेट किया गया बंद। सीएम योगी ने उच्च स्तरीय जांच के दिए आदेश, प्रयागराज में धारा 144 लागू, अधिक हत्याकांड के बाद कानपुर में हाई अलर्ट लखनऊ में कई जगह पर सुरक्षा बढ़ाई गई।सभी थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र में रहने के लिए कहा गया। तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग करेगा मामले की जांच




