Saturday, September 5, 2026

यहां 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। हल्द्वानी से एक दुखद खबर मिली है। शुक्रवार रात को नैनीताल रोड में तेज रफ्तार कार दौड़ाने वाले छात्र ने अपनी आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे के अंदर पंखे से लटका मिला। छात्र नैनीताल के एक प्रतिष्ठित स्कूल का छात्र था।

पुलिस के अनुसार देव शाह (17) पुत्र माता प्रसाद शाह अपनी माता के साथ नैनीताल शाह कंपाउंड में रहता था। देव शाह नैनीताल में एक प्रतिष्ठित स्कूल में इंटर का छात्र था। पिता नेवी में अच्छी पोस्ट में कार्यरत हैं। शुक्रवार शाम वह अपने दादा-दादी के घर कैलाश व्यू दमुवाढूंगा में आया था। यहां आने के बाद वह कार लेकर निकल गया। शुक्रवार रात करीब आठ बजे नैनीताल रोड पर कार ने एक के बाद एक पांच लोगों को टक्कर मार दी थी। हालांकि, इस दौरान किसी को गंभीर चोट नहीं आई। लोगों ने उसका पीछा किया, जिससे घबराकर देवदर्श कार को देवाशीष होटल के पास छोड़कर भाग गया। भीड़ ने कार में तोड़फोड़ कर दी थी।

मल्ला काठगोदाम चौकी इंचार्ज फिरोज आलम ने बताया कि शनिवार की सुबह देवदर्श के मामा ने कमरे का दरवाजा खोला तो देवदर्श फंदे पर लटका हुआ था। उन्होंने तत्काल उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। तब तक देर हो चुकी थी। चौकी इंचार्ज फिरोज आलम ने बताया कि दुर्घटना के बाद छात्र घबरा गया था। हमने छात्र के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह नैनीताल का रहने वाला है। छात्र के बारे में पहले पता चलता कि वह दमुवाढूंगा में है तो उसे घर पहुंचकर समझा दिया जाता, क्योंकि मामला निपटा दिया था।

मृतक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। बताया गया कि छात्र दो भाइयों में बड़ा था। स्कूल में होनहार था। चौकी इंचार्ज फिरोज आलम के अनुसार छात्र के पिता मौत की सूचना के बाद हल्द्वानी के लिए निकल गए हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया है

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.