Saturday, September 5, 2026

यहां होम्योपैथिक चिकित्सक की संदिग्ध हालातों में मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,काशीपुर। एकाकी जीवन जीने वाले एक होम्योपैथिक चिकित्सक की बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के मुताबिक कुंडेश्वरी पुलिस चौकी के ठीक सामने कुंडेश्वरी निवासी विमान राय 69 वर्ष पुत्र श्यामा प्रसाद राय पिछले लगभग डेढ़ वर्ष के करीब से परिवार से अलग रहकर होम्योपैथिक चिकित्सक के रूप में घर से प्रेक्टिस किया करते थे। उनकी पत्नी के अलावा पुत्र प्रणय राय तथा पुत्री मुनमुन राय नवोदय नगर रोशनाबाद हरिद्वार में किराए पर रहते हैं। पुत्री की शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम अचानक घर के शौचालय में चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस को मामले की जानकारी मिलने पर उसने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेते हुए उसे पीएम हाउस भेज दिया जहां से आज पोस्टमार्टम के बाद पुलिस द्वारा मृतक के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अचानक घटी घटना को लेकर मृतक परिवार में शोक व्याप्त है। घटना को लेकर प्रथम दृश्य पुलिस का अनुमान है कि चिकित्सक की मौत ब्रेन हेमरेज अथवा हार्ट अटैक के कारण हो सकती है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.