भोंपूराम खबरी। शहर के नैनीताल रोड स्थित निजी होटल SV को आज बैंक ने प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में सील कर दिया है। होटल स्वामी द्वारा बैंक से 40 करोड़ रुपए का लोन लिया गया था, जिसका ब्याज मिलाकर 52 करोड़ रुपये हो रहे थे, होटल स्वामी पैसे देने में असमर्थ हो गए थे, जिनकी आरसी भी तहसील से काटी गई थी।
होटल स्वामी को पैसा जमा करने का मौका भी बैंक द्वारा दिया गया था, लेकिन उनके द्वारा पैसा समय पर नहीं चुकाया गया, ऐसे में आज बैंक ने प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में होटल को सील कर दिया है। इस होटल में 24 कमरे हैं। और अब 23 अगस्त को होटल की नीलामी की जाएगी। नीलामी ऑनलाइन होगी। होटल हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित है, जिसमें कुछ शोरूम भी थे, मंदी के इस दौर में होटल कारोबार को एक बड़ा झटका लगा है, इस होटल में बीजेपी और कांग्रेस के दोनों ही नेता अक्सर रुका करते थे और आज यह होटल सील हो गया है।




