Saturday, September 5, 2026

यहां हुई युवक की दर्दनाक मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। प्रयागराज के नैनी थाना इलाके के मिर्जापुर राजमार्ग स्थित सरगम तिराहे के पास शुक्रवार रात डंपर चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद भागने के चक्कर में चालक डंपर में फंसे बाइक और युवक को तीन सौ मीटर तक घसीटता ले गया। दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस करीब एक घंटे बाद क्रेन से डंपर हटाकर शव को बाहर निकाला। थाना क्षेत्र के सरगम तिराहे के पास शुक्रवार रात करीब पौने ग्यारह बजे बाइक सवार एडीए रोड से होकर मिर्जापुर राजमार्ग पर पहुंचा था कि तभी शहर से मिर्जापुर की ओर आ रटे तेज रफ्तार डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद बाइक व युवक दोनों डंपर के नीचे आ गए। चालक भागने के चक्कर में बाइक व युवक को तीन सौ मीटर तक घसीटते हुए चला गया। इसके बाद चालक व खलासी चलती गाड़ी से कूदकर भाग गय। यह देखकर वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। बाइक व बाइक सवार डंपर की नीचे पहिये के बीच में फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे बाद क्रेन की मदद से डंपर को हटाकर बाइक व शव को बाहर निकाला। शव को देखकर कुछ लोगों ने बताया कि मृतक जेल रोड का रहने वाला है राकेश चौरसिया है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.