Friday, September 4, 2026

यहां हाथी ने सड़क मार्ग पर चल रहे वाहनों पर किया हमला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में हाथियों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है पौड़ी जिले के लैंसडाउन वन प्रभाग में हाथियों का आतंक लगातार बना हुआ है. लैंसडाउन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज, सनेह रेंज और कोटड़ी रेंज में पिछले कुछ दिनों से हाथियों की आवाजाही बढ़ गई है. हाथी आबादी के बीच घुसकर घरों की चारदीवारी और दुकानों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. जबकि मार्गों पर आकर यातायात बाधित कर रहे हैं।

7 अगस्त की दोपहर एक हाथी अचानक घाड़ क्षेत्र के रामड़ी पुलिंडा मार्ग पर आ धमका. हाथी ने सड़क मार्ग पर चल रहे वाहनों पर हमला करना शुरू कर दिया. इस दौरान वाहन स्वामियों ने वाहन छोड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई. इसके बाद वन विभाग को हाथी की सूचना दी गई. मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने हाथी को जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश की।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.