Friday, September 4, 2026

यहां हाथी ने युवक को मार डाला

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,खटीमा। तराई पूर्वी वन प्रभाग की किलपुरा रेंज में युवक को हाथी ने पटककर मार डाला। मौके पर हाथी के पैरों के निशान मिले हैं।

वन विभाग को बृहस्पतिवार सुबह 10:30 बजे बिरिया मझोला गांव के पास किलपुरा रेंज के जंगल में दोगाड़ी प्रथम बीट में एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। उसके मुंह से निकल रहा था। घटनास्थल के पास खून हाथी के पैर के निशान थे। थोड़ी देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से मृतक के बारे जानकारी जुटाई लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने बताया कि हो सकी। ग्रामीणों ने बताया कि युवक को कुछ दिनों से गांव में घूमते हुए देखा जा रहा था। वह मानसिक रूप से कमजोर मालूम पड़ रहा था। उसकी उम्र करीब 30 वर्ष होगी।

युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि वह भटकते हुए जंगल में पहुंच गया होगा, जहां हाथी ने उस पर हमला कर दिया। -मनोज पांडेय, वन क्षेत्राधिकारी

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.