Friday, September 4, 2026

यहां हाथी ने कलेक्ट्रेट परिसर में आकर मचाया उत्पात, देखिए विडियो

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में जनपद हरिद्वार में अचानक आज बुधवार को एक हाथी जंगल से निकलकर रोशनाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में आ गया। हाथी को वहां देख लोग आस-पास के लोगों में हड़कंप मच गया। हाथी ने इस दौरान जमकर उत्पात मचाया। साथ ही एक गेट और दीवार भी तोड़ दी। बाद में लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर फायरिंग की और हाथी को वहां से जंगल में भगाया।

अचानक आज धमका हाथी वहां जिलाधिकारी कार्यालय से होता हुआ कोर्ट के मुख्य गेट पर पहुंचा और यहां बंद गेट को टक्कर मारकर खोल दिया। इसके बाद अदालत परिसर में घुस गया। यही नहीं अदालत से होता हुआ वो सदर हवालात तक पहुंच गया। इस दौरान वन विभाग की टीम ने फायरिंग कर हाथी को जंगल में खदेड़ा,वनकर्मियों को वहां से हाथी को भगाने में इस कड़ाके की ठंड में भी जमकर पसीना बहाना पड़ा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.