Friday, September 4, 2026

यहां हाथियों के झुंड ने मचाया तांडव, देखिए विडियो

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,लालकुआं। पिछले एक सप्ताह से एक दर्जन से अधिक जंगली हाथियों का झुंड यहां बरेली रोड स्थित आईओसी डिपो से लेकर बच्चीधरमा तक पूरी रात तांडव मचा रहा है, शाम लगभग 8 बजे उक्त हाथियों का झुंड टांडा के जंगल से हाईवे 109 क्रॉस करते हुए आइओसी डिपो की ओर आ जाता है,जो कि खुले आम पूरे क्षेत्र में चहल कदमी करते हुए लोगों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है,

उक्त हाथी ग्रामीणों से बिल्कुल भी डर नहीं रहे हैं, वहीं हाथी के पास से चार एवं दो पहिया वाहन गुजर रहे हैं जिसका हाथियों पर कोई असर नहीं हो रहा है, आज 19 सितंबर की शाम को ही हाथियों का झुंड यहां हाईवे क्रॉस कर आईओसी डिपो के समीप स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचा, उसके बाद उक्त झुंड ने बबूर गुमटी वाले रेलवे क्रॉसिंग से भी जमकर चहल कदमी की,

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.