भोंपूराम खबरी। बुधवार रात्रि हथियारबंद लोगों ने नानकसागर जलाशय में तैनात मोटर वोट के कर्मचारियों पर हमला कर घायल कर दिया और तीन मोटर वोट को आग के हवाले कर दिया। कर्मचारियों ने नानक सागर में कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना पर थाना अध्यक्ष ने घटनास्थल में पहुंचकर घटना की जानकारी और कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम गढ़ी पट्टðी निवासी गगनदीप सिंह पुत्र तारा सिंह, गौरव वर्मा पुत्र राजेन्द्र वर्मा ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि नानक सागर जलाशय में नानक सागर वाटर स्पोर्ट के नाम पर सैलानियों के मनोरंजन के लिए मोटर वोट का संचालन करते आ रहे हैं। नानक सागर जलाशय में 12 सीटर, 6 सीटर, 4 सीटर मोटर वोट उतार रखी है। देखरेख के लिए तीन कर्मचारी सितारगंज के ग्राम लोका निवासी विनीत सिंह राणा पुत्र मनोज सिंह राणा, ग्राम कानपुर मटिया निवासी आदित्य राणा पुत्र जितेंद्र सिंह राणा, सितारगंज के ग्राम पिण्डारी निवासी रोहित सिंह राणा पुत्र संजीत सिंह राणा को रखा है।
वाटर स्पोर्ट के स्थान पर एक टिकट केबिन बनाया गया है। जिसमें सुरक्षा निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए। बुधवार की रात्रि केबिन में तीनों कर्मचारी सो रहे थे। रात्रि 1बजे कुछ हथियार बंद लोग वहां आ धमके जिनके द्वारा धार धार हथियारों से केबिन व सीसीटीवी कैमरा और वहां पास में खड़ी मोटरसाइकिल संख्या यूके 06 एएल 1299 को क्षतिग्रस्त कर दिया। कर्मचारियों को बंधक बनाकर उनके साथ जमकर मारपीट कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे। हमलावरों ने तीनों कर्मचारी को बुरी तरह से घायल कर दिया। पानी में खड़ी तीन मोटर वोट को तेल छिड़ककर आग लगा दी। मोटर वोट पर लगे इंजन गायब पाए गए हैं। दो जली हुई मोटर बोट नानक सागर जलाशय के बीचों-बीच पाई गई। हथियारबंद लोगों ने धारदार हथियारों से तीनों कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट की आदित्य सिंह राणा के बाल झुलस गए जिसने पानी में कूद कर अपनी जान बचाई। विनीत और रोहित के गुम चोटें आई हैं। हथियारबंद लोग तमंचे दिखाकर कर्मचारियों के मोबाइल भी लूटकर ले गये हैं। कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। हथियार बंद लोगों ने हवाई फायरिंग भी की। हथियार बंद जाते-जाते केबिन का कैमरा और डीवीआर भी ले गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव अपनी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। नानक सागर जलाशय में वॉटर स्पोर्ट्स में देखने वालों की भीड़ एकत्रित हो गई। भाजपा के पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा, पूर्व ब्लाक प्रमुख गुरजीत सिंह, समाजसेवी राजन चौहान, जगजीत सिंह, पीयूष गुप्ता, उमेश अग्रवाल, घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।




