Friday, September 4, 2026

यहां स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में युवक ने तोड़ा दम

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पहाड़ों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर होने के दावे तो किए जाते रहे हैं। पर हकीकत कुछ और ही है। वही एक मामला पौड़ी गढ़वाल के नैनीडांडा प्रखंड के अंतर्गत ग्राम देवलधर में एक युवक की स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में मौत हो गई। बता दें कि तीन दिन पहले देवलधर (नैनीडांडा) निवासी अमित सिंह (24) पुत्र गिरधर सिंह का अचानक से स्वास्थ्य बिगड़ गया। युवक को आनन-फानन में ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्र धुमाकोट ले गए। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए युवक को नैनीडांडा रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां से भी युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

हायर सेंटर ले जाते हुए तोड़ा दम

नैनीडांडा से युवक को रामनगर के लिए रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने पैरालिसिस अटैक बता कर युवक को हल्द्वानी के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रेफर का ये सिलसिला हल्द्वानी में भी नहीं रूका और डॉक्टरों ने युवक को यहां से भी दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। युवक को दिल्ली ले जाया जा रहा था लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.