Friday, September 4, 2026

यहां स्टेट हाईवे पर फिर ठप हुआ यातायात

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,कालाढूंगी। देर रात हुई मूसलाधार बारिश से तीसरी बार स्टेट हाईवे का एक हिस्सा पानी में बह गया जिससे इस मार्ग पर फिर से यातायात फिलहाल कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया है। बीती रात से हो रही बारिश के चलते नदी का जल स्तर बढ़ने से रामनगर रोड स्टेट हाईवे पर सड़क का एक हिस्सा पानी में बहने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी।

पुलिस ने यातायात को बंद करवा दिया। सूचना पर लोकनिर्माण विभाग अधिकारी सहित एसडीएम रेखा कोहली भी मौके पर पहुंची। फिलहाल मार्ग पर पूरी तरह भारी वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। छोटे वाहनों की निकासी के लिए चकलुवा गांव का सहारा लेना पड़ेगा। लोगों को मजबूरन छोटी गाड़ी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है अथवा पैदल ही सफर करना पड़ेगा। इससे पूर्व भी इस मार्ग के बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होती दिखी थी। यहां पर स्कूल के बेलपड़ाव कालाढूंगी की ओर से एक बस से बच्चों को लाना पड़ता है। फिर इन बच्चों को हल्द्वानी के स्कूलों में लाया जाता है बही स्कूल की छुट्टðी होने के बाद छोड़ते समय भी दो-दो बसो का सहारा लेने पर काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.