Friday, September 4, 2026

यहां स्कार्पियों सवार लोगो ने ढाबे पर की फायरिंग, चार घायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,सितारगंज। ऊधम सिंह नगर जनपद में अपराधियों का ऊधम कम होने का नाम नही ले रहा है। आये दिन मामामूली कहासुनी के बाद बड़ी वारदात का रूप ले लेती है। ऐसा ही फिर एक मामला सामने आया है ऊधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज का है। जहां देर रात एक ढाबे पर ब्लैक कलर की स्कार्पियो से सवार होकर आए तीन चार लोगों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग की चपेट में आने से चार लोग घायल हो गए। जिसमे दो की हालत गम्भीरवस्था में है। वहीं पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ऊधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज में देर रात लगभग 11:30 बजे के करीब एसएच हॉस्पिटल के पास स्थित पंजाबी ढाबे पर एक काली स्कॉर्पियो यूके04 एक्स 0007 में आए तीन से चार लोगों ने मामूली कहासुनी व गाली गलौज करने के बाद अचानक फायरिंग कर दी। फायरिंग होने के से चार लोगो झर्रे लगने से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां दो की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। वही फायरिंग की वारदात से हड़कम्प मच गया है। वही ढाबा स्वामी ने फायरिंग करने वालों के खिलाफ नामजद तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग की है। वही सितारगंज पुलिस ने ढाबा स्वामी की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अभिलाष पांडे ने बताया कि चार लोगों को सितारगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था जिनमें से दो लोगों के गोली के झर्रे लगने से गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। और दो लोग सही होने हैं उन्हें घर भेज दिया गया है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.