Friday, September 4, 2026

यहां से मुनस्यारी, पिथौरागढ और चंपावत के लिए उड़ान सेवा, हैलीपेड से हुआ ट्रायल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। पर्यटन को बढावा देने हेतु केन्द्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार द्वारा दूरस्थ मुनस्यारी, पिथौरागढ और चम्पावत हैली सेवा प्रारम्भ की जायेगी। इस हेतु गौलापार स्थित हैलीपेड से ट्रायल किया गया।

उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा ने बताया कि हेरिटेज एविएशन और युकांडा की टीम द्वारा ट्रायल किया गया। डीजीसीए की टीम द्वारा फाइनल ट्रायल के उपरान्त उडान हेतु स्वीकृति प्रदान की के जायेगी। उन्होंने कहा कि 7 सीटर हेलिकाप्टर प्रतिदिन दो चक्कर अपनी सेवायें देगा। उन्होंने बताया कि चम्पावत के लिए प्रति व्यक्ति किराया 2500 रूपये, पिथौरागढ के लिए 3000 हजार तथा मुनस्यारी के लिए 3500 रूपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा किराये में सबसीडी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं आपातकालीन सेवाओं के आमजनमानस को हैलीसेवा का लाभ मिलेगा। इस अवसर पर हेरिटेज एविएशन और युकांडा टीम के अधिकारियों के साथ ही तहसीलदार सचिन कुमार आदि उपस्थित थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.