Friday, September 4, 2026

यहां से खरीदो सस्ता टमाटर, मात्र ₹50 किलो

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। देश में बढ़ते टमाटर के भाव से हाहाकार मचा हुआ है। टमाटर के बढ़ते रेट से आमजन में जो माहौल बना हुआ है उसे देखते हुए आज मंडी में चार दुकानों पर सस्ते टमाटर के काउंटर लगाए जाएंगे।

टमाटर के बढ़ते दाम के संबंध में कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव विजय थपलियाल ने शुक्रवार को थोक विक्रेताओं और क्षेत्रीय कार्मिकों के साथ बैठक की। उन्होंने टमाटर की आवक और मूल्यों की समीक्षा करते हुए आठ जुलाई को लगने वाले चार काउंटर पर टमाटर के दाम 50 से 70 रुपये प्रति किलो तय किए। चार घंटे के लिए लगने वाले इन काउंटरों पर 50 से 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से एक व्यक्ति को एक किलो टमाटर दिया जाएगा। निरंजनपुर सब्जी मंडी से सस्ते टमाटर मिलेगा। वहीं, ऋषिकेश और रुड़की में भी मंडी में काउंटर लगाकर सस्ता टमाटर उपलब्ध कराया जाएगा। लोग काउंटर पर सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक टमाटर खरीद सकते हैं। टमाटर के दाम उसकी गुणवत्ता पर तय किए गए हैं।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.