Friday, September 4, 2026

यहां सुरंग के पास मशीन गिरी, युवक की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तरकाशी से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां सिल्कयारा सुरंग के पास करीब 100 मीटर की दूरी पर मजगांव की तरफ देर शाम नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी की शॉटक्रिट मशीन के लगभग 20 से 25 मीटर नीचे गिर कर दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की इस घटना में मौत होने की खबर है घटना की सूचना मिलने के बाद राजस्व उप निरीक्षक खुरमोला ने मौका मुआयना कर घटना की रिपोर्ट तहसीलदार डुण्डा को प्रेषित कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना देर शाम करीब 7:50 के करीब हुई बताई जाती है नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी सिल्कयारा सुरंग के समीप यह हादसा हुआ इस घटना में पिथौरागढ़ निवासी एक युवक की मौत हुई है युवक की पहचान गोविंद कुमार पुत्र त्रिलोक राम सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी खेतार भंडारी डीडीहाट पिथौरागढ़ जो वाहन से 10 मीटर की दूरी पर अचेत अवस्था में मिला जिसे उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मखाल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे युवक को मृत घोषित कर दिया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.