Friday, September 4, 2026

यहां सावन के पहले हुआ 25 अंगुलियों के साथ बच्‍चे का जन्‍म: परिवार वालों ने बताया देवी का आशीर्वाद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। भारत से कई बार अजीबो-गरीब घटना सामने आती रहती हैं। ये घटनाएं आपको हैरान कर देती हैं। साल के सबसे पवित्र महीने सावन की कल से शुरुआत होने वाली है। उसके पहले एक घटना ने सबको आश्‍चर्य में डाल दिया है।

एक महिला ने ऐसे बच्‍चे को जन्‍म दिया है जो 25 अंगुलियों के साथ धरती पर आया है। इसके साथ ही इस बच्‍चे के बाद परिवार वाले चौंके नहीं हैं बल्कि वो इस घटना हो खुद पर देवी का आशीर्वाद बता रहे हैं।

आइए हम आपको इस पूरी घटना की डिटेल में जानकारी देते है।

कहां से आई ये घटना सामने

भारत के एक राज्‍य कर्नाटक के बागलकोट जिले में एक ऐसे बच्चे का जन्म हुआ है। इस बच्‍चे का जन्‍म कुल 25 अंगुलिया के साथ हुआ हैं।

हॉस्पिटल में इस बच्चे के जन्म के बाद इसे देखने के लोगों की भीड़ लग गई है। जिन भी लोगों को ये घटना पता चल रही है वो इसे जानकर हैरान हो रहे हैं, लेकिन इस बच्चे के जन्म के बाद परिजनों और परिवार वालों में काफी खुशी का माहौल है। परिजनों के कहा है कि इस बच्चे को देवी का आशीर्वाद प्राप्‍त है और इसका जन्‍म देवी के आशीर्वाद के साथ हुआ है।

25 अंगुलियां की क्‍या है कहानी

कर्नाटक राज्‍य के बागलकोट जिले में बनहट्टी तालुका के सनशाइन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में एक बच्चे का जन्म हुआ है। बच्चे के दोनों हाथ और दोनों पैरों में की अंगुलियों 25 गिनी गई हैं। सामान्‍य तौर पर आम व्‍यक्तियों के शरीर में 20 अंगुलियां ही होती हैं।

ऐसे में इस नवजात बच्चे के शरीर में 25 अंगुलियां होने की वजह से यह चर्चा का विषय बन गया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो बच्चे के दोनों पैरों में 12 अंगलियां और दोनों हाथों में 13 अंगुलियां हैं। बच्चे के दाहिने हाथ में 6 और बाएं हाथ में 7 अंगुलियां है। वहीं दोनों पैरों में 6-6 उंगलियां हैं। इस बात को जानकर डॉक्टर भी हैरान हैं।

डॉक्‍टर्स ने दी जानकारी

इस मामले में डॉक्टर्स की मानें तो ये एक दुर्लभ मामला है और ऐसा क्रोमोसोम में बदलवाव के चलते होता है। डॉक्टरों ने कहा कि अच्छी बात ये है कि इस अनूठे प्रसव के बाद शिशु और उसकी 35 वर्षीय मां पूरी तरह से ठीक है। बच्‍चे की जांच की है वो अभी नार्मल है।

देवी का भक्त है बच्‍चे का पूरा परिवार

बच्‍चे के परिवार के सभी लोग इसे अपनी देवी का अपने ऊपर आशीर्वाद बता रहे हैं। बच्चे के पिता की मानें तो परिवार के सभी सदस्‍य गांव की एक देवी भुवनेश्वरी देवी के भक्त हैं। पूरा परिवार इनकी पूजा करता है। ऐसे में परिवार का कहना है कि देवी के आशीर्वाद से ही उनके घर में ऐसा दुर्लभ बच्‍चा पैदा हुआ है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.