Saturday, September 5, 2026

यहां सांड से टकराकर सड़क पर गिरा युवक, फिर पीछे से आ रहे वाहन ने कुचला; हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के नैनीताल जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है बता दें की हल्द्वानी शहर में आवारा पशु के चक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बाइक सवार व्यक्ति सांड़ से टकराकर सड़क पर गिरा गया था, जिसे पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया।

हल्द्वानी में लावारिस जानवरों के कारण महीने में करीब एक से दो लोगों की जान जा रही है। रविवार रात को सांड से टकराने से एक स्कूटी सवार युवक सड़क पर गिर गया। इस बीच पीछे से आ रहे एक वाहन ने उसे कुचल दिया। घायल अवस्था में 108 एंबुलेंस के माध्यम से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार रविवार रात नौ बजे शांतिपुरी नंबर दो वीरेंद्र सिंह (33) अपनी बाइक से लालकुआं को आ रहे थे। लालकुआं के पास वह सांड़ से टकरा गए। इसके बाद पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने वीरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आधार कार्ड से परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

गरमपानी में खैरना-गरमपानी बाजार में लावारिस जानवरों के आतंक से लोग परेशान हैं। बीते दिनों सांड़ के हमले में घायल बुजुर्ग की जान चली गई थी। एसडीएम वीसी पंत के निर्देश पर सोमवार को राजस्व विभाग, नगर पालिका और पशुपालन की टीम ने सांड़ को पकड़कर बाजपुर स्थित गोशाला भिजवाया। ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक ने बाजार क्षेत्र में घूम रहे लावारिस जानवरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग हैं। इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक विजय नेगी, गोविंद सिंह, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.