भोंपूराम खबरी। बरसात के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने लगी है जलभराव के चलते जहरीले सांप बिलों से निकलकर आबादी में पहुंच रहे हैं।
चंपावत जिले के टनकपुर से दुखद खबर सामने आ रही है यहां नायकगोठ गांव में जहरीले सांप ने एक ही परिवार के दो लोगों को काट लिया जिससे उनकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक टनकपुर के नायकगोठ गांव निवासी मिली जानकारी के मुताबिक टनकपुर के नायकगोठ गांव निवासी 19 वर्षीय सुजल टम्टा पुत्र सुरेश टम्टा और उसकी बुआ रेखा देवी पत्नी भगवान राम उम्र 47 साल निवासी बोहरागोठ को आज तड़के कमरे में घुस सांप ने काट लिया। जब उनको सांप ने काटा, वे दोनों गहरी नींद में थे। सांप के काटने से वे अचानक चिल्लाए। जिस पर परिजनों को इस बात की जानकारी हुई कि दोनों को सांप ने काट लिया। परिजन उन्हें आनन फानन में उपचार के लिए खटीमा ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया और हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में सुजल व उसकी बुआ रेखा देवी ने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है मृतक युवक दयानन्द इंटर कालेज टनकपुर का 11वीं का छात्र था। बताया गया है कि युवक को सांप ने दाहिने हाथ पर काटा है। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है वहीं गांव में शोक की लहर है।




