Saturday, September 5, 2026

यहां सरेआम बालक को अगवा करने का प्रयास

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। जनपद में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि अपराधी आए दिन मारपीट, लूट, छेड़छाड़, चोरी और फायरिंग की घटना को अंजाम दे रहे हैं।पुलिस का अपराधियों खास खौफ नहीं दिखता। एसपी ताजा मामला जिला मुख्यालय रुद्रपुर का है।

कोतवाली क्षेत्र में एक युवक द्वारा मामा के घर से अपने घर जा रहा 8 वर्षीय बच्चे को खेड़ा कालोनी के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से चोरी कर लिया गया और उसे लेकर चलने लगा। बताया जा रहा है कि बच्चा इतना होशियार निकला उसने उस युवक के हाथ में काट लिया। इसके बाद युवक ने बच्चे को छोड़ दिया। युवक भी मौके से फरार हो गया। बच्चा अपने घर पहुंचा और उसने परिजनों को उसे उठा कर ले जाने वाले युवक के मामले में बताया। बच्चे बात सुन परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और परिजनों ने इसकी सूचना रम्पुरा पुलिस चौकी को दी। परिजनों ने पुलिस को तहरीर भी दी,लेकिन पुलिस ने अब तक तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं की है। बच्चा चोरी की सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। जिसमे बच्चा चोर बच्चे को गोद में लेकर जाता दिखाई दे रहा है। रम्पुरा चौकी पुलिस को दी गई तहसील में जहीर अहमद पुत्र रहीस अहमद ने बताया गया कि उनका बेटा 8 वर्षीय अपने मामा के घर से निकाल कर अपने घर जा रहा था। इसी बीच रास्ते से अज्ञात युवक ने उसको उठा लिया। बेटे ने युवक के हाथ में काटकर अपने आप को छुड़ाया और घर पहुंच। बेटे ने परिजनों को पूरी घटना बताई। बच्चे के पिता ने बताया कि रम्पुरा पुलिस को तहरीर देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की ओर से अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया ने बताया कि यह मामला गंभीर है। इस पूरे मामले में जांच की जा रही है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.