Friday, September 4, 2026

यहां सरकारी स्कूलों में लागू हुआ शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी।  अब सभी स्कूलों में ड्रेस कोड असम सरकार ने लागू कर दिया है आज शनिवार को राज्य के स्कूलों में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड जारी किया है। बता दें की अब स्कूलों में शिक्षक टी-शर्ट, जींस और लेगिंग पहनकर स्कूल नहीं आ सकते हैं। इन परिधानों पर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है।

बता दें की असम सरकार ने इस बाबत एक अधिसूचना जारी की। जिसमें कहा गया कि शिक्षक सादे रंगों के फॉर्मल कपड़ों के साथ ही क्लास अटेंड करेंगे और उन्हें कैजुअल कपड़ों के इस्तेमाल से बचना होगा।शिक्षा मंत्री डॉ. रानोज पेगू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर सरकारी आदेश को साझा किया। उन्होंने कहा, की स्कूली शिक्षकों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड को लेकर कुछ गलतफहमी हैं। मैं स्पष्टता के लिए अधिसूचना साझा कर रहा हूं।

साथ ही अधिसूचना में यह भी कहा गया कि यह देखा गया है कि कुछ शिक्षकों को अपनी पसंद की कपड़े पहनने की आदत थी, जो कभी-कभी बड़े पैमाने पर जनता को स्वीकार्य नहीं होते थे। बता दें कि अधिसूचना में यह भी बताया गया है कि पुरुष और महिला शिक्षकों को क्या पहनना है।

पुरुष शिक्षकों को पैंट-शर्ट पहनकर ही स्कूल आना है, महिला शिक्षक सलवार सूट, साड़ी, मेखेला-चादोर पहनें। टी-शर्ट, जींस और लेगिंग जैसे कपड़ों को प्रतिबंधित किया गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि पुरुष एवं महिला शिक्षकों को साफ सुथरे, सभ्य और शालीन कपड़े पहनकर ड्यूटी करना है और चमचमाते कपड़ों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

 

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.