Friday, September 4, 2026

यहां सफारी के दौरान जिप्सी की ओर झपटी बाघिन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उत्तराखंड।  जनपद नैनीताल के रामनगर में जंगल सफारी के लिए आए पर्यटकों के होश उस वक्त उड़ गये जब अचानक झाड़ियों से निकल कर एक बाघिन दहाड़ते हुए उनकी तरफ दौड़ती नजर आ रही है। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा बनाया गया वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में बाघिन का आक्रामक व्यवहार देखने को मिल रहा है। जिसे देख सफारी कर रहे पर्यटकों की सांसें कुछ देर के लिए मानो थम सी गई हो। हालांकि इसके बाद बाघिन जंगल की ओर चली जाती है।

वायरल वीडियो कार्बेट पार्क का बताया जा रहा है। आपको बताते चलें यहां वन्यजीवों का दीदार करने के लिए देश-विदेशों से पर्यटक आते हैं। वहीं कई बार सफारी के दौरान वन्यजीवों का आक्रामक व्यवहार भी देखने को मिलता है। ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में बाघिन जंगल से निकलकर सफारी कर रहे पर्यटकों की जिप्सी की तरफ दौड़ती नजर आ रही है। इस दौरान सफारी कर रहे लोगों की सांसें थम जाती हैं। लेकिन कुछ ही देर बाद बाघिन जंगल में चली जाती है। नेचर गाइड संजय छिम्वाल के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो कॉर्बेट पार्क के गर्जिया पर्यटन जोन का बताया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.