Friday, September 4, 2026

यहां सड़क हादसे में हुई पुलिसकर्मी की मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नैनीताल जिले से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। शनिवार की दोपहर सड़क हादसे में नैनीताल जनपद में बंदी रक्षक पद पर तैनात एक पुलिसकर्मी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाली के एसएसआई मोहम्मद यूनुस ने बताया कि दोपहर 112 पर किसी व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई थी रामनगर हल्द्वानी मार्ग के समय बेलगढ़ के पास एक बाइक सवार को अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया है घायल बाइक सवार को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त चंद्रशेखर सिंह निवासी ग्राम ऐराकोटे जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है उन्होंने बताया कि मृतक नैनीताल जनपद में बंदी रक्षक के पद पर तैनात था। खबर लिखी जाने तक पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने की कार्रवाई की जा रही है तथा घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.