Friday, September 4, 2026

यहां सड़क हादसे में महिला दरोगा की हुई मौत, पति की हालत गंभीर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। दर्दनाक सड़क हादसे में महिला दरोगा की मौत हुई है जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हुआ है बताया जा रहा है कि बुधवार की रात मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें डबल डेकर बस ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। कार में सवार महिला दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके पति को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक महिला यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थी और वो नोएडा से आगरा की ओर जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हो गई।

जानकारी के मुताबिक मांट थाना इलाके के अंतर्गत देर रात करीब नोएडा से लखनऊ जाने वाली एक डबल डेकर बस ने यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 100 के पास स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। कार में 6/71 नेहरु नगर दिल्ली निवासी रोबिन पुत्र वशिष्ठ नारायण अपनी पत्नी नेहा शुक्ला के साथ सवार थे। हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला। रोबिन का गंभीर हालत में उपचार जारी है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.