Saturday, September 5, 2026

यहां सड़क हादसे में बाइक सवार की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। दिनेशपुर से हल्द्वानी बाइक से जा रहे किसान व उसके साथी को कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की दिनेशपुर निवासी सुभाष चन्द्रा पुत्र स्व. नागेंद्र चन्द्रा अपने साथी सुरजीत के साथ बाइक से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। तभी गदरपुर मटकोटा रोड पर एक अनियंत्रित कैंटर ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे सुभाष की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि सुरजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सुभाष पेशे से किसान थे और उनके तीन बच्चे हैं। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दिनेशपुर थाना पुलिस ने सुभाष के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने सड़क हादसे के लिये स्थानीय जनप्रतिनिधियों व प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि क्षेत्र की सड़कों की बदहाली पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। सड़कों पर गड्ढों के होने से वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.