Saturday, September 5, 2026

यहां सड़क हादसे में पिता पुत्र की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बाइक सवार पिता पुत्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। ग्रामीणों की सूचना पर थाना अध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 9 बजे बाइक संख्या यूके 06 क्यू 5439 पर खटीमा से नानकमत्ता राजमिस्त्री का काम करने इस्लामनगर उम्र खुर्द खटीमा निवासी जहीर अहमद पुत्र वजीर अहमद एवं अमन पुत्र जहीर अहमद को तेज रफ्तार से सितारगंज से खटीमा जा रहे तेल से भरे कंटेनर संख्या यूके 18सीए 7138 ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार दोनों पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गयी। ग्रामीणों की सूचना पर थाना अध्यक्ष देवेंद्र गौरव, एसआई चंदन सिंह, एस आई संजय कुमार, एसआई मंजू पवार सिपाही अमित देवरानी नवीन जोशी अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। देखते देखते ग्रामीण को भी भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस ने वाहनों को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। सड़क हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों शवों के चिथड़े उड़ गए। इधर पुलिस ने बताया कि दोनों युवक राजमिस्त्री का काम करते हैं। दोनों युवकों की मौत के बाद दोनों के परिवारजनों में कोहराम मच गया परिजनों का रो रो के बुरा हाल है। हादसे का कारण कंटेनर चालक को नींद की झपकी आना माना जा रहा है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.