Friday, September 4, 2026

यहां सड़क हादसे में दो छात्रों की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है इस बेहद दुखद सड़क हादसे में दो किशोरों ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार बाजपुर में यूपी बॉर्डर पर बीती रात शुक्रवार को ये दर्दनाक हादसा हो गया। कैंटर ने सवारियों से भरे टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में बाजपुर निवासी दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। टेंपो में सवार चार महिलाएं भी चोटिल हुई हैं। सूचना पर यूपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक सहित कैंटर को कब्जे में ले लिया। मृतक अर्जुन 11वीं और निशांत 10 वीं का छात्र था।

यहां सड़क हादसे में दो छात्रों की हुई  मौत

प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक बाजपुर के गांव बहादुरगंज निवासी अर्जुन, निशांत और रवि अपने रिश्तेदार की तेरहवीं रस्म में रामपुर के गांव ढिलिया टांडा गए थे। शुक्रवार देर शाम टेंपो से वह वापस लौट रहे थे। तभी रामपुर रोड चेक पोस्ट के पास सामने से आ रहे एक कैंटर ने टेंपो को टक्कर मार दी।हादसे में अर्जुन(15) की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में निशांत(16) को बाजपुर सीएचसी में लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रवि को बाजपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों छात्रों की मौत की खबर उनके घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना मिलने पर यूपी के मसवासी चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह, सीओ अनुज चौधरी, स्वार कोतवाल कोमल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। वहीं , पुलिस ने कैंटर और उसके चालक को कब्जे में ले लिया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.