Friday, September 4, 2026

यहां सड़क हादसे में दो की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पौड़ी जिले के विकासखंड पाबौ में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, यहां रात 8 बजे एक मैक्स वाहन सड़क से 400 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरने से दो व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, बताया जा रहा है की वाहन थलीसैंण से चिपलघाट आ रहा था

तभी मैक्स वाहन चिपलघाट क्षेत्र से 500 मीटर पहले सड़क से नीचे खाई में जा गिरा जिससे मैक्स वाहन में सवार चालक और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने दोनों शव को खाई से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पाबौ पहुंचाया जहां मृतको का पंचनामा भरने की कार्यवाही की जा रही है मृतकों की पहचान वाहन चालक भोपाल रावत और यात्री साबर सिंह रावत के तौर पर हुई है दोनो ही मिलई चिपलघाट गांव के रहने वाले थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.