Saturday, September 5, 2026

यहां सड़क हादसे में दो की मौत, तीन गंभीर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड के देहरादून के थाना त्यूणी में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। रायगी रोड पर एक अल्टो K10 वाहन गहरी खाई में गिर गई जिससे उसके परखच्चे उड़ गए उस वाहन में सवार 5 लोगों में से 2 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

आज रायगी रोड पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना समय 3:30 बजे द्वारा डिस्टिक कंट्रोल रूम से थाना त्यूणी को प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल एसडीआरएफ को अवगत कराते हुए थाना पुलिस घटनास्थल जो करीब 10-12 किमी हेतु रवाना हुए। घटनास्थल पर एक अल्टो K10 वाहन संख्या uk07 DZ 2955 जो ग्राम छुमरा से त्यनी की तरफ आ रहा था, जो ग्राम रायगी के पास अनियंत्रित होकर सड़क से करीब तो 200 मीटर नीचे गिर गया, घायलों वह मृतकों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस द्वारा निकाला गया। वाहन में कुल वाहन में 5 लोग सवार होने बताए गए, जिसमें तीन व्यक्ति घायल हैं,तथा दो की मृत्यु हो गई।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.