भोंपूराम खबरी,जसपुर। ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर साइबर थाने के उपनिरीक्षक और उनके रिश्तेदार घायल हो गए। उनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। मंगलवार को रुद्रपुर साइबर थाना में तैनात एसआई दिनेश पंत अपने हल्द्वानी निवासी रिश्तेदार जगदीश पंत के संग देहरादून से रुद्रपुर लौट रहे थे।
रायपुरी बार्डर के पास गांव से निकल रही ट्रैक्टर-ट्राली से कार टकरा गई। एसआई ने कार के ब्रेक लगाने के प्रयास किए। बावजूद इसक वह ट्राली से टकरा गये। हादसे में दोनों घायल हो गये। सूचना पर आये चौकी इंचार्ज धर्मपुर जीडी भट्ट पुलिस कर्मियों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल लाये। डॉक्टरों उपचार के बाद घर भेज दिया




