Friday, September 4, 2026

यहां सड़क पर पलटी कार, एक की हुई मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। पिथौरागढ़ के पनार- गंगोलीहाट सड़क पर टिम्टा के पास एक स्विफ्ट डिजायर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, निगल्टी निवासी युवक अपनी बहन को छोड़ने के लिए रस्यूडा जा रहे थे। टिम्टा के पास ब्रेक नहीं लगने से गाड़ी पहाड़ी से टकराकर सड़क पर ही पलट गई। इस दौरान युवक गाड़ी के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने उन्हें कार के नीचे से निकला। जिला अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।

साथ ही कार में सवार मृतका की बहन और चार साल का बेटा घायल हो गए। सभी का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। दुर्घटना में युवक की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.