Saturday, September 5, 2026

यहां सड़क पर आ धमका एक दांत वाला टस्कर मचा हड़कंप

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। ऋषिकेश-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नेपाली फार्म तिराहे पर एक टस्कर हाथी आ धमका। वहां मौजूद लोगों में हडकम्प मच गया। लोगों ने वन विभाग को सूचित किया गया। पार्क कर्मियों ने राजाजी नेशनल पार्क जंगल की तरफ खदेड़ा।

आपको बताते चलें एक दांत वाला तस्कर हाथी क्षेत्र में काफ़ी समय से सक्रिय है। रायवाला, प्रतीतनगर, गोहरीमाफी, ठाकुरपुर, खादरी खड़कमाफ, खरीकलां, साहब नगर, छिद्दरवाला आदि गाँवों में लगातार आमद बनी हुई है। ऐसे में लोगों में खौफ बनना लाजमी है। पहले रात में लोगों के खेत खलिहानों मे आता था लेकिन अब दिन दहाड़े सड़को पर बेखौफ घूमने लगा है। यह टस्कर शान्त स्वभाव का है इंसानों को नुकसान नहीं पहुँचाता।

लोगों के घर की बाउंड्री के अन्दर हरा चारा खाने को दीवार तोड़ कर अन्दर घुस जाता है। लोगों ने वन विभाग से गश्त बढाने की मांग की है। फिलहाल पार्क कर्मियों व लोगों ने मिलकर हाथी को राजाजी पार्क के जंगल की ओर खदेड़ दिया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.