Friday, September 4, 2026

यहां सड़क दुर्घटना में कमांडो निर्मल की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। रक्षाबंधन मनाने के लिए छुट्टी लेकर घर आये एनएसजी कमांडो ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकले सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका बाइक सवार दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिजनों ने पुलिस को ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सरौंजा नानकमत्ता निवासी निर्मल सिंह (25) पुत्र गुरमुख सिंह एनएसजी कमांडो था। वह हैदराबाद में तैनात था। बताया जा रहा है कि वह रक्षाबंधन मनाने के लिए छुट्टी लेकर घर आया था। रात निर्मल की रुद्रपुर से ट्रेन थी। बता दें कि शाम को निर्मल अपने एक दोस्त नानकमत्ता निवासी सोनू के साथ उसकी बाइक से ट्रेन पकड़ने के लिए रुद्रपुर को निकाला था। किच्छा हाईवे के पास पीछे से एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों को किच्छा रोड स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल भेज दिया।

बताते चले कि देर रात इलाज के दौरान निर्मल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। निर्मल का एक बड़ा भाई और दो बहनें हैं। वहीं गंभीर घायल दोस्त सोनू को सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.