भोंपूराम खबरी। उधम सिंह नगर खटीमा के ग्राम टेड़ाघाट चारुबेटा के बीच न किनारे खड़े पेड़ों में धधकती हुई आग को वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बुझाया, वही इस पर वन दरोगा धन सिंह अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दूर भाषा पर मिली जानकारी के अनुसार ग्राम टेडाघाट के पास एन एच सड़क किनारे खड़े पेड़ों पर लगी आग को वन कर्मियो ने मौके पर पहुंचकर बुझाया, और आग पर काबू पाया वही इस दौरान वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों से अपील करी है कि कूड़ा आदि तेज हवा चलने के समय ना जलाया जाए।




