Saturday, September 5, 2026

यहां संदिग्ध परिस्थिति में मिला किशोर का शव

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में सनसनीखेज घटना सामने आई है। हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र स्थित तेलीवाला गांव के पास एक आम के बाग में एक नाबालिग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह कुछ किसान जब अपने खेतों की ओर जा रहे थे, तो उन्होंने गांव के पास स्थित आम के बाग में एक किशोर का शव पड़ा हुआ देखा। शव मिलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग शव की पहचान करने के लिए इकट्ठा होने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद धनौरी चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

मृतक किशोर की पहचान एक स्थानीय युवक के रूप में हुई, जो कि एक चरखी पर काम करता था। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार को काम पर नहीं पहुंचा था, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसका शव पास के जंगल में पड़ा हुआ देखा।

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा। धनौरी चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृतक की मौत के कारणों पर कोई स्पष्ट बयान दिया जा सकेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.