भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। शनिवार शाम को थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। युवक को लहूलुहान देख परिजनों के होश उड़ गए। परिवार के लोग उसे आनन-फानन में उपचार को अस्पताल ले कर पहुंचे।
जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक के गोली लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को ट्रांजिट कैंप के आजाद नगर श्मशान घाट रोड निवासी विशाल नाम के युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। युवक के गोली लगने की सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर भारत सिंह मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचे। तब तक युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर बताते हुए रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। इसके साथ ही आस पास लोगों से भी घटना की जानकारी ली गई। पुलिस घटना के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ भी कर रही है। युवक की उम्र 22 वर्ष बताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।




