Friday, September 4, 2026

यहां श्रद्धालुओं की बस में लगी आग, 8 की जलकर मौत

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी। तीर्थ यात्रा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस में आग लग गई और आठ श्रद्धालुओं की जलकर मौत हो गई। यह हृदयविदारक हादसा हरियाणा के कुंडली मानेसर पलवल मार्ग पर जिसे केएमपी रोड भी कहा जाता है नूह जिले के तावड़ू उप मंडल में देर रात हुआ जहां एक हफ्ते से अधिक की तीर्थ यात्रा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस में हाईवे पर दौड़ते समय भयंकर आग लग गई आग इतनी भयंकर थी की बस में सवार 60 लोगों में से आठ लोगों की जलकर मौत हो गई और 24 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए ।

आपको बता दे की हुआ यूं कि बस में आग लगने का पता चलते ही बस में सवार लोगों में अफरा तफरी मच गई बस में लगभग पांच दर्जन लोग सवार थे कुछ लोग खिड़कियां तोड़कर बस से बाहर कूद गए कुछ लोग जैसे तैसे देख ली किंतु आठ लोग इस भयंकर आग में फंसकर रह गए जिनकी मौत हो गई इस भयंकर हादसे में घायल दो दर्जन से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है

मिली जानकारी के अनुसार फर्राटा भर रही बस में लगी यह आग एक बाइक सवार ने देखी थी और उसने काफी दूर तक बस का पीछा करने के बाद दौड़ रही बस को ओवरटेक करके ड्राइवर को बस में लगी आग के बारे में बताया आग की बात सुनकर जैसे ही ड्राइवर ने गाड़ी रोकी, वैसे ही आगे की सीट पर बैठी एक महिला बाहर कूद गई। इसके बाद सवारियों में भगदड मच गई और वे खिड़की शीशे आदि तोड़कर बस से बाहर कूदने लगे लेकिन इस भगदड़ के दौरान आठ लोग भीतर ही फंसे रह गए। जिनकी बस में ही जिंदा जलकर मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य शुरू करते हुए घायल हुए लोगों को अस्पताल में भिजवाया वही आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर फाइटर ने बस में लगी भयंकर आग पर काबू तो पाया किंतु तब तक आग का गोला बनी बस आग में पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.