Saturday, September 5, 2026

यहां शादी कराने का झांसा देकर युवक से 70 हजार हड़पे

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर।  पंजाब फगवाड़ा के आश्रम की लड़की से शादी करने के नाम पर एक व्यक्ति ने महिला के माध्यम से युवक के 70 हजार रुपए हड़प लिए। शीला देवी पत्नी रमेश चन्द निवासी भदईपुरा वार्ड14 ने बताया कि उसकी मुलाकात ट्रेन में राजू मोर्या नाम के व्यक्ति से हुई थी।

उसने कहा उसे पंजाब फगवाड़ा आश्रम में लडकियों की शादी करवानी है। अगर कोई लड़का आपकी नजर में हो तो बताना। उसने अपने फोन नंबर भी उसे दिये। शीला का कहना है उसने एक लड़का देखकर उससे बात की। उसके बाद राजू ने आश्रम की लडकिया बताकर कुछ लड़कियों के फोटो भेजे जिसमें युवक ने एक लड़की पंसद की। राजू को बताया तो उसने कहा युवक से 70 हजार रूपये ले लों। लड़की को आश्रम से ले जाना होगा तो आश्रम में पैसे देने होगें। उसकी रशीद भी हमें मिलेगी उसके कहने पर हमने युवक से अपनी जिम्मेदारी पर 70 हजार रूपये ले लिए। उसके बाद राजू उसके घर पर आया और 70 हजार रूपये लेकर चला गया। उसके बाद राजू ने अपना फोन बंद कर लिया। न युवक की कोई शादी आश्रम की लड़की से करवायी न पैसे वापस किये। राजू का फोन बंद जा रहा है। युवक द्वारा रुपए वापस मांगने पर उसने उसके खाते में 70 हजार रूपये आनलाईन ट्रासफर कर दिये है। उसके साथ राजू ने धोखाधड़ी कर 70 हजार रुपए हड़प लिए।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.